शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

खुरशेद खान

जगदलपुर में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय ने जनजातीय गौरव दिवस मनाया। जिसमें बस्तर के सभी समाजों के प्रमुख और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्य अतिथि जगदलपुर विधायक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, विश्वविद्यालय प्रशासन और सभी अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विधायक किरणदेव ने सभी को शॉल श्रीफल देकर तो विश्व विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी समाज प्रमुखों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एक दिवसीय जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास पर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ,जिसमें प्रो. डॉक्टर पांडा ने छात्रों से संवाद किया। विधायक ने भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर उनके योगदान को याद करते हुए कहा, “जनजातीय समाज ने अपनी वीरता और बलिदान से हमारी संस्कृति को समृद्ध किया है।” उन्होंने बस्तर के धुर्वारास गांव की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि की भी सराहना की, जिसे 60 देशों में से चुने गए 20 गांवों में शामिल किया गया है। कुलपति प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने जनजातीय नायकों की प्रेरक कहानियां साझा कीं और विश्वविद्यालय में सेंट्रल इंस्ट्रुमेंटेशन लैब स्थापित करने पर जोर दिया। विधायक ने लैब स्थापना का आश्वासन दिया। अंत में,समाज प्रमुखों और गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और स्थानीय लोग शामिल हुए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज