एक हैं तो सेफ हैं बना देश का महामंत्र

बीजेपी कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी
नई दिल्ली । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के साथ ही प्रदेश में महायुति की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है वहीं उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में भी एनडीए का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस बीच राजधानी दिल्ली में बीजेपी की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। वे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि हम ऐतिहासिक महाविजय का उत्सव मना रहे हैं। महाराष्ट्र में विकासवाद की जीत हुई है। सुशासन की जीत हुई है। सच्चे सामाजिक न्याय की विजय हुई है। झूठ, छल और फरेब की बुरी हार हुई है। विभाजनकारी ताकतों और परिवारवाद की हार हुई है। देश भर के एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और सबका अभिनंदन करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के न तो झूठे वादे चले और न खतरनाक एजेंडा चला. महाराष्ट्र का जनादेश एक और संदेश है कि पूरे देश में सिर्फ और सिर्फ एक ही संविधान चलेगा. भारत का संविधान ही चलेगा. जो भी सामने या पर्दे के पीछे दो संविधान की बात करेगा, उसको देश पूरी तरह से नकार देगा. कांग्रेस और उसके साथियों ने जम्मू कश्मीर में फिर से आर्टिकल 370 की दीवार का सहारा लिया लेकिन जनता ने बता दिया कि ये नहीं चलेगा. कांग्रेस वालों को कहता हूं कान खोलकर सुन लो कि दुनिया की कोई भी ताकत 370 को वापस नहीं ला सकती.
ीएम मोदी ने महाराष्ट्र की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पिछले 50 साल में पहली बार किसी प्रीपोल अलायंस की इतनी बड़ी जीत है। लगातार तीसरी बार है जब बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को लगातार तीसरी बार सत्ता में मौका दिया है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यह बीजेपी के गवर्नेंस मॉडल पर मुहर है। अकेले बीजेपी को भी कांग्रेस और उनके सहयोगियों से कहीं अधिक सीटें महाराष्ट्र के लोगों ने दी है। यह दर्शाता है कि जब सुशासन की बात आती है तो देश सिर्फ बीजेपी और एनडीए पर भरोसा करता है। महाराष्ट्र देश का छठा राज्य है जिसने बीजेपी को लगातार तीन बार जनादेश दिया है। इससे पहले गोवा, गुजरात, हरियाणा और मध्य प्रदेश में हम लगातार तीन बार जीत चुके हैं। बिहार में एनडीए को लगातार तीन बार जनादेश मिला है।
सबसे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में जहां कार्यकर्ताओं और जनता को धन्यवाद दिया। जेपी नड्डा ने कहा कि ये ऐतिहासिक दिन, विशेष दिन है जो आज भारत और महाराष्ट्र की जनता ने, और देश के विभिन्न राज्यों के उपचुनावों में जो जनता ने संदेश दिया है, वो निश्चित रूप से जिस कार्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों की सेवा करने का संकल्प उठाया। उस पर जनता ने फिर से मुहर लगा दी है।
जेपी नड्डा ने कहा कि जो लोग देश को गुमराह कर रहे थे उन्हें मुंह की खानी पड़ी। 2019 में भी महाराष्ट्र में हमें जनादेश मिला था लेकिन उद्धव ठाकरे जी की सत्तालोलुपता ने जनादेश का अनादर किया था। महाराष्ट्र की जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया है। महाराष्ट्र की जनता ने महाविकास अघाड़ी को भी संदेश दे दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड में हम विपक्ष की रचनात्मक भूमिका निभाएंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज