शहर में लगेगी स्ट्रीट लाईट, खिलाडिय़ों को मिलेंगें खेल उपकरण

मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्ट्रीट लाईट स्थापना, खेल उपकरण व अन्य विकास कार्यों के लिए 1.35 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत

जशपुर ।  विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनते ही विकास ने जो रफ्तार पकड़ी है वह समय के साथ और भी तेज होती जा रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकासकार्यों की स्वीकृति मिलने और उसे जमीनी स्तर पर लागू करने की प्रक्रिया में तेजी आई है। प्रदेश के साथ ही जशपुर जिले में सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने सहित अन्य कार्य प्रमुखता से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहरों को संवारने का काम में भी तेजी आई है। इसी के तहत कुनकुरी नगरीय क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए चौक-चौराहों को संवारने के साथ ही नगर के स्ट्रीट लाईट को भी बदला जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय के पहल पर कुनकुरी नगरीय इलाके में विद्युतिकरण, खिलाडिय़ों को सुविधा प्रदान करने सहित अन्य कार्यों के लिए एक करोड़ 35 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। रोशन होगा कुनकुरी शहर, स्ट्रीट लाईट के लिए 75 लाख रूपए की राशि स्वीकृत कुनकुरी नगरीय क्षेत्र जल्द ही रोशनी से जगमगाने वाला है। शहर में स्ट्रीट लाईट स्थापना के लिए 75 लाख रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इसी के तहत 16.59 लाख रूपए लागत के वार्ड क्रमांक 01 एवं 06 में टाकिज चौक से संदीप गुप्ता के घर तक बाहरी विद्युतिकरण (स्ट्रीट लाईट स्थापना) कार्य, 18.80 लाख रूपए लागत के वार्ड क्रमांक 11 में पौनी पसारी बाजार से गढ़ाकाटा तक बाहरी विद्युतिकरण (स्ट्रीट लाईट स्थापना) कार्य, 19.97 लाख रूपए लागत के वार्ड क्रमांक 04 आर्या होटल से मंगल भवन तक बाहरी विद्युतिकरण(स्ट्रीट लाईट स्थापना) कार्य और 19.69 लाख रूपए लागत के वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 में जयस्तम्भ चौक से रेस्ट हॉउस तक बाहरी विद्युतिकरण (स्ट्रीट लाईट स्थापना) कार्य की स्वीकृति मिली है। खिलाडिय़ों को मिलेगें खेल उपकरण, नालियों को भी ढका जाएगा मुख्यमंत्री के पहल पर कुनकुरी सहित जिले के युवाओं में छिपी हुई खेल प्रतिभा को निखारने के लिए स्पोट्र्स काम्प्लेक्स के निर्माण की घोषणा और बजट आबंटन जारी हो चुका है। युवाओं के सेहत के लिए 81.73 लाख की लागत से अत्याधुनिक जीम निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है।  इसी परिप्रेक्ष्य में वार्ड क्रमांक 07 एवं 06 में 02 सेट खेलकूद उपकरण प्रदाय एवं स्थापना के लिए 9.98 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 01 एवं 06 में 02 सेट ओपन जिम उपकरण प्रदाय एवं स्थापना के लिए 9.99 लाख रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके अलावा शहर में 19.10 लाख रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 01 से 15 वार्ड तक आरसीसी एवं एमएस नाली ढक्कन स्थापना कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 06 में रेमते रोड में रंगमंच में अतिरिक्त कार्य के लिए 1.98 लाख रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज