दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप

बीजेपी वोटर लिस्ट से नाम कटवा रही है

नई दिल्ली ।  दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन बाकी नहीं रह गए हैं, इस बीच सभी सियासी दल तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बीजेपी पर एक बड़ा आरोप लगाया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी वोटर्स लिस्ट से नाम कटवा रही है। अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, …भाजपा ने अपने लेटरहेड पर वोट काटने के लिए आवेदन दिया है। पिछले 1-1.5 महीने में उन्होंने 11,000 लोगों के वोट काटने के लिए आवेदन दिया है और यह प्रक्रिया चल रही है। आवेदनों में कहा गया है कि ये 11,018 लोग या तो ट्रांसफर हो गए हैं या उनकी मृत्यु हो गई है।  केजरीवाल ने कहा कि जब इन सभी 11,000 आवेदनों की हमने जांच शुरू की। 500 आवेदनों की रैंडमली जांच में हमने पाया कि  500 में से 372 लोगअपने पते पर रह रहे थे। वे कहीं ट्रांसफर नहीं हुए हैं। इसका मतलब है कि उनकी लिस्ट का 75त्न हिस्सा परेशान करने वाला है। केजरीवाल ने कहा-जब हमने जांच की, तो इनमें से अधिकतर मतदाता आम आदमी पार्टी के मतदाता निकले। यदि आप एक विधानसभा क्षेत्र से 6त्न वोट कटवाते हैं, तो चुनाव कराने का क्या मतलब है?

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज