सरकार 1,500 रुपये से ज्यादा के कपड़ों पर जीएसटी बढ़ाएगी, ये घोर अन्याय

नईदिल्ली । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ा रही है, जबकि पूंजीपतियों को टैक्स में राहत दी जा रही है।उन्होंने ये भी दावा किया कि जीएसटी से लगातार बढ़ती वसूली के बीच सरकार एक नया टैक्स स्लैब पेश करने जा रही है। राहुल ने लिखा, सुनने में आ रहा है कि जीएसटी से लगातार बढ़ती वसूली के बीच सरकार एक नया टैक्स स्लैब पेश करने जा रही है। आपकी जरूरत की चीजों पर जीएसटी बढ़ाने की योजना है। जरा सोचिए अभी शादियों का सीजन चल रहा है। लोग कब से पाई-पाई जोड़कर पैसे इक_ा कर रहे होंगे और सरकार इसी बीच 1,500 रुपये से ऊपर के कपड़ों पर जीएसटी 12 से बढ़ाकर 18 प्रतिशत करने जा रही है।

 

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज