छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला: पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारियों पर सीबीआई का शिकंजा

रायपुर । छत्तीसगढ में डीएसपी, डिप्टी कलेक्टर समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर पिछले दरवाजे से कुपात्र उम्मीदवारों को नियुक्ति देने के मामले में छत्तीसगढ़ पीएससी की तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के घर सीबीआई की छापेमारी हुई है।अभी तक सीबीआई उन्हें दो बार पूछताछ कर चुकी है। पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के करीबी बताये जाते है।यह भी बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यालय में तत्कालीन दौर में पदस्थ कई अधिकारियों के बच्चों के अलावा उनके दामादों को भी कई बड़े पदों पर नियुक्ति दी गई थी। इसमें डेविड नामक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के पुत्र का नाम भी शामिल बताया जाता है। सूत्र तस्दीक कर रहे है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री के आवास और सुरक्षा में तैनात कई अधिकारियों के कुपात्र परिजनों को तश्तरी में परोस कर सरकारी पदों पर नौकरी दी गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल और उनकी निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया की टीम में शामिल आरती वासनिक की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर आरोप लगे है।जानकारी के अनुसार आरती वासनिक के राजनांदगांव और रायपुर स्थित ठिकानों में सीबीआई ने दबिश दी है। इस दौरान कई दस्तावेज भी सीबीआई के हाथ लगे है। तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के तार पूर्व मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े बताये जाते है। उनकी गिरफ्तारी के आसार भी जाहिर किये जा रहे है। बताते है कि पीएससी घोटाला तत्कालीन मुख्यमंत्री बघेल के संरक्षण में अंजाम दिया जा रहा था।ष्टत्रक्कस्ष्ट के तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की इस पद पर नियुक्ति कई अनाधिकृत कार्यों कों अंजाम देने की सेवा शर्तों के साथ की गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री की भरोसेमंद टीम सरकारी सेवाओं और नौकरी के लिए पिछले दरवाजे से कुपात्र उम्मीदवारों का चयन ष्टत्रक्कस्ष्ट के माध्यम से जोर-शोर से कराने में जुटी हुई थी। बताते है कि भूपे सरकार के सत्ता में आने के बाद वर्ष 2018 से 2023 के बीच ष्टत्रक्कस्ष्ट ने कई विभागों में कुपात्रों को उपकृत किया है। फि़लहाल लोगों की निगाहे ष्टत्रक्कस्ष्ट घोटाले के असली गुनाहगारों की गिरफ्तारी पर भी टिकी हुई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज