जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुँचेआवेदकों ने अपनी समस्याएँ सुनाईं। जनदर्शन में आज कुल 108 आवेदन प्राप्त हुए

नीलकंठ धिरहे
जांजगीर-चांपा कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुँचे आवेदकों की शिकायतों एवं माँग जैसी समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 108 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आज जनदर्शन में तहसील मुख्यालय अकलतरा निवासी गजपति रोहिदास द्वारा खसरा नंबर में नाम सुधार कराने, ग्राम रसेड़ा निवासी हेतलता ओग्रे द्वारा पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, तहसील बलौदा के ग्राम पंचायत कोल्हिादेवरी लीमभांठा निवासी संतोष दास महंत द्वारा सीमांकन कराने, ग्राम बुड़गहन निवासी सुशील कुमार लहरे द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत लाभ दिलाने, तहसील जांजगीर के ग्राम पंचायत बिरगहनी (च) निवासी सीमा साहू द्वारा पट्टा दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए।प्राप्त हुए। कलेक्टर छिकारा ने प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में अन्य आवेदकों द्वारा रोज़गार, नामांतरण, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड बनाने सहित कुल 108 आवेदन प्राप्त हुए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज