राजधानी से जनता तक । कवर्धा । जिला प्रमुख पवन तिवारी । छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 02 जनवरी को कबीरधाम जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री शर्मा विभिन्न योजनाओं के तहत सड़क निर्माण और विद्युत उपकेंद्र के भूमिपूजन निर्माण कार्यो का भूमिपूजन करेंगे। इन विकास मूलक कार्यो के भूमिपूजन होने से कवर्धा विधानसभा में विकास की गति तेज होगी और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 10 बजे कवर्धा आरटीओ ऑफिस में आगमन होगा, जहां वे सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का उद्घाटन करेंगे। 11 बजे ग्राम मादीभाठाखुर्द पहुंचेंगे,जहां वे जनमन योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। 12 बजे ग्राम खड़ौदा में जनमन योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। 01 बजे ग्राम दलदली गांव विद्युत उपकेंद्र का भूमिपूजन करेंगे। 6ः30 बजे ग्रमा कोयलारी में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही वे’मड़ई में शामिल होंगे।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com



