मुंगेली हादसा : कुसुम स्टील प्लांट में लगातार जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

मुंगेली ।  मुंगेली जिले के रामबोड़ स्थित कुसुम स्टील प्लांट में गुरुवार को हुए हादसे के बाद लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 24 घंटे के बाद भी 3 से 4 मजदूर के दबे होने की आशंका है। वहीं मृतक मजदूर के परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने प्लांट के मैनेजर, प्रबंधक, इंचार्ज के खिलाफ  अपराध दर्ज कर लिया है।
बता दें कि मुंगेली के कुसुम स्मेल्टर्स प्राईवेट लिमिटेड पॉवर प्लांट में गुरुवार को दोपहर करीब 1:09 बजे भारी साइलो ( भंडारण टैंक) अचानक गिर गया। इस हादसे में 4 मजदूर साइलो टैंक की चपेट में आने से नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर एक व्यक्ति को  बाहर निकाला तथा अस्पताल में भर्ती कराया था जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में अब कुसुम प्लांट का ऑपरेशन मैनेजर अनिल प्रसाद, इंचार्ज अमित केडिया और अन्य प्रबंधक के विरुद्ध धारा 106(1),289,3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। वहीं इस हादसे के बाद से लगातार साइलो टैंक के निचे फ ंसे हुए मजदूरों को निकालने  रेस्क्यु ऑपरेशन चलाया जा रहा है। टैंक के अंदर गर्म साइल होने से राहत दल के द्वारा गैस कटर से टैंक को काटकर जेसीबी पोकलेन के माध्यम से गर्म साइल को बाहर निकाला गया, टैंक को उठाने के लिए बाहर से हाईड्रो क्रेन मंगाया गया है। रेस्क्यू हेतु क्रेन, जेसीबी, फ ायर ब्रिगेड राहत के उपकरण संसाधन लाए गए हैं। संभावना है कि शीघ्र ही रेस्क्यू ऑपरेशन कर फ ंसे हुए मजदूरों को निकाल लिया जायेगा। मौके पर जिला कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल व जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय के द्वारा लगातार घटना रेस्क्यु के लिए नजर बनाए हुए हैं। मौके पर जिला प्रशासन व पुलिस टीम, एनडीआरफ की टीम सभी राहत कार्य में जुटे हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज