एचएमपीवी वायरस का खतरा : केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देश, हास्पिटल्स में मास्क का प्रयोग करने के निर्देश

केंद्र सरकार ने दिए स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश
केंद्र सरकार की ओर से वीडियो कांफ्रेंस करते हुए प्रदेश के अधिकारियों को निर्देश मिले हैं। केंद्र के अफसरों की ओर से बताया गया है कि यह सांस से जुड़ा वायरस है। संक्रमण भी इसी से फैलता है। इसमें सामान्य सर्दी या फ्लू के जैसे लक्षण होते हैं। गाइडलाइन में बताया गया है कि भारत में इस वक्त कर्नाटक राज्य में 2 गुजरात में 1 तमिलनाडु में 2 महाराष्ट्र में 3 कुल आठ पॉजिटिव मरीज हैं। संक्रमण न फैले इसे ध्यान में रखते हुए जांच और उपचार के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
इन गाइडलाइनों का करें प्रयोग
साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं।
अस्पताल या अन्य भीड़- भाड़ वाली जगहों पर मास्क का प्रयोग करें।
बिना धूले हाथों से आंख ना किया मुंह को छूने से बचें।
बीमार लोगों के करीब ना जाएं।
खांसते या छींकते समय मुंह पर रुमाल रखें।
सांस संबंधी किसी भी तरह की बीमारी होने पर घर पर ही रहें।
इन्हें भेजी गई नई गाइडलाइन
स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से नई गाइडलाइन जारी हुई है। यह गाइडलाइन छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय की ओर से जारी की गई है। इसे राज्य के सभी सभी मेडिकल कॉलेज, सभी अस्पताल अधीक्षकों, सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला अस्पतालों के सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षकों को भेजी गई है।
रायपुर एम्स में होगी जांच
स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से बताया गया है कि एचएमपीवी वायरस की जांच रायपुर के एम्स में की जा सकती है। इसमें आरटीपीसीआर टेस्ट, एंटीजन टेस्ट सेरोलॉजी टेस्ट किया जा रहे हैं। उपचार को लेकर जारी के दिशा निर्देशों में मरीज को हाइड्रेटेड रखना, आराम करना, दवाएं देने, जरुरत होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट देने की व्यवस्थाएं रखने के लिए कहा गया है। अस्पतालों से यह भी कहा गया है की ओपीडी में आने वाले या पहले से भर्ती मरीजों में इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस के प्रकरणों को अनिवार्य रूप से का रिकॉर्ड मेंटेन करें और टेस्टिंग करें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज