करचिया के निषाद समाज ने गुहा निषाद राज जयंती मनाई कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार शोभा चंद पात्र

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल राजधानी से जनता तक

गरियाबंद -आज देवभोग विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम करचिया में निषाद समाज ने 16 जनवरी को उत्साह और उमंग के साथ गुहा जयंती मनाई, इस खास मौके पर समाज की महिलाओं व युवतियों ने ग्रामीण इलाकों में कलश यात्रा निकाली गई। इस बीच आज कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 से प्रबल दावेदार शोभा चंद पात्र,जैसे ही कार्यक्रम में शामिल हुए तो निषाद समाज ने उनको भव्य स्वागत सत्कार फूल माला व गुलदस्ते भेंटकर सम्मान किया। तत्पश्चात सम्माननीय शोभा चंद पात्र ने निषाद राज जयंती दिवस पर एक विशेष ऐतिहासिक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि, गुहा जयंती मनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है? उन्होंने एक पौराणिक कथाओं के अनुरूप ही उन्होंने कहा कि भक्ति और सेवा का प्रतीक गुहा निषाद राज भक्ति और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है।
उनकी जयंती दिवस हमें इन गुणों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करती है। समाज में एकता गुहा निषाद राज ने सभी जातियों के लोगों के साथ समानता का व्यवहार किया। उनकी जयंती हमें समाज में एकता और भाई चारे का संदेश देती है। उन्होंने और भी यह बताया कि निषाद राज गुहा रामायण में श्रीरामचन्द्र और निषाद राज का प्रसंग रामायण में श्रीरामचन्द्र जी और निषाद राज का घनिष्ठ मित्रता थी।जब भगवान श्री राम जी चौदह वर्ष वनवास गए तो उसी दौरान एक नदी थी जिसमें गुहा निषाद राज नाविक था, उसी समय भगवान राम अपनी धर्मपत्नी मैया सीता व छोटे अनुज लक्ष्मण सहित इन्हें नदी पार कर अपना जीवन को सफल बनाया। इस खुशी में निषाद समाज हर साल इस माह के 16 जनवरी को ही गुहा निषाद राज जयंती मनाई जाती हैं। साथ में ग्राम करचिया में राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रखा गया है, इसमें भी उन्होंने अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया और उक्त कार्यक्रम आयोजित किए गए समितियों से भी भेंट मुलाकात हुई। मैदान में भरें दर्शकों को भी दोनों हाथों से विनती करते हुए उन्होंने मैदान से विदाई होने का सबसे अनुमति प्राप्त कर अपने घरों को वापस लौट आए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज