राजधानी से जनता तक|कोरबा| जिले के उरगा थाना क्षेत्र में प्लांटेशन के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है, पूरे घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टिम पहुंच गई है। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने सैगोन पेड़ के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। सर पर पत्थर से वार कर व्यक्ति की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। शव के पास में एक बड़ा पत्थर भी पड़ा हुआ मिला है, बहरहाल शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com




