300 मतदान केन्द्रों में होगी पंचायत चुनाव 233172 मतदाता चुनेंगे 334 सरपंच

राजधानी से जनता तक । गरियाबंद । जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल । निर्वाचन आयोग के आदेश पर आचरण संहिता के घोषणा के बाद कलेक्टर ने सभा कक्ष में प्रेसवार्ता को लेकर जानकारी दी गई। गरियाबंद जिले में तीन चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन को सम्पन्न कराई जाएगी। गरियाबंद जिले में 300 मतदान केंद्र में होगा चुनाव की तारीख के घोषणा के बाद चुनाव के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। क्षेत्र में क्षेत्र में दौरा का कार्यक्रम बना रहे, अपने – अपने संबंधित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को क्षेत्र में सदैव हमेशा चुनाव क्षेत्र में निगरानी रखी जाने को कहा गया। गरियाबंद जिले में 11 जिला पंचायत सदस्य , 96 जनपद सदस्य ,334 सरपंचों व वार्ड पंचों का गरियाबंद जिले के 5 विकास खण्डों का पंचायत निर्वाचन अलग-अलग तीन चरणों में मैनपुर ब्लाक 17 फरवरी, छुरा 20 फरवरी,23 फरवरी को फिंगेश्वर,देवभोग सम्पन्न होंगी। इसके लिए 233172 मतदाता मतदान करेंगे।
जिसमें पुरुष- 114097, महिला -119072 ,व अन्य 03
कुल – 233172 मतदाता हैं। मतदान स्थल पर ही मतगणना किया जाएगा। गरियाबंद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन से होगी जमकर दावेदार,इसी तरह देवभोग जनपद सदस्य 17, मैनपुर 24, छुरा 22 व फिंगेश्वर 17 व गरियाबंद 16 , तथा जिला पंचायत सदस्य हैं फिंगेश्वर 03, छुरा 02, गरियाबंद 02, मैनपुर 02,व देवभोग 02 इस तरह से कुल 11 जिला पंचायत सदस्य हैं।निकाय चुनाव व त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव फरवरी माह को होने वाली है, जिससे अब यह देखना होगा कि किसके किस्मत में है पंचायत की सिंघासन जोकि जनमत से विजई हो कर 5 साल का राज मुकुट सिर पर धारण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।बस कुछ ही दिनों का इंतजार है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज