पूर्व सैनिक की हैवानियत: पत्नी की हत्या कर शव के किए टुकड़े, फिर प्रेशर कुकर में उबाला

हैदराबाद । तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के मीरपेट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी गुरु मूर्ति ने हत्या के बाद अपनी पत्नी वेंकट माधवी के शव को टुकड़ों में काटा और फिर उन्हें प्रेशर कुकर में उबाल दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुरु मूर्ति ने 18 जनवरी को अपने माता-पिता के साथ मीरपेट पुलिस थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने गुरु मूर्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद शव के टुकड़े किए और उन्हें प्रेशर कुकर में पकाया। इसके बाद उसने उन टुकड़ों को एक तालाब में फेंक दिया। पुलिस अब गुरु मूर्ति के बयान के आधार पर सबूत जुटाने में लगी है और शव के टुकड़ों की तलाश कर रही है। गुरु मूर्ति सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद कंचनबाग में एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था। उसकी शादी 13 साल पहले वेंकट माधवी से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। मीरपेट पुलिस ने बताया कि इस हत्या मामले की जांच अभी जारी है और जल्द ही पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

 

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज