हमारे तो नागा साधु ही काफी, मिलिट्री की जरूरत ही नहीं पड़ेगी, धर्म संसद में बोले देवकीनंदन ठाकुर

नई दिल्ली । प्रयागराज महाकुंभ में धर्म संसद का आयोजन किया गया। जहां कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी के 12 साल पुराने बयान पर टिप्पणी की है। इस धर्म संसद में कई साधु संत मौजूद रहे। सनातन धर्म संसद शुरू देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि वक़्फ़ बोर्ड कहता है कि प्रयागराज की कुंभ भूमि हमारी है। किसी दिन वक़्फ़ बोर्ड कह देगा कि पूरा भारत हमारा है तब कहां जाओगे। बांग्लादेश में हिन्दू बोर्ड नहीं, पाकिस्ताम में हिन्दू बोर्ड नहीं तो हिन्दुस्तान में वक़्फ़ बोर्ड क्या कर रहा है। बहुत सह लिया, हिन्दू हक़ ले कर रहेंगे। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि अगर देखना चाहते हो तो ये भी अरमान पूरा करके देख लो। हमारे तो नागा साधु ही काफी हैं, मिलिट्री की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी। किसने बुलाई धर्म संसद? साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने यह धर्म संसद बुलाई है। ये धर्म संसद सेक्टर 17 में कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर के पंडाल में हो रही है। इस धर्म संसद में चारों पीठ के शंकराचार्य भी शामिल रहे। बाबा बागेश्वर धाम भी शुरू करेंगे एक मुहिम इधर महाकुंभ में आज बाबा बागेश्वर की कथा शुरू भी हो रही है। यह कथा 29 जनवरी तक चलेगी। आज ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की महाकुंभ में कथा होने जा रही है। तीन दिनों की कथा के लिए बाबा बागेश्वर संगमनगरी पहुंचे। बागेश्वर बाबा की कथा आज से शुरू होकर 29 जनवरी को परमार्थ निकेतन में होगी। 30 जनवरी को बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री संत सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां से वो ‘हिंदू जगाओ हिंदुस्तान बचाओÓ मुहिम का आगाज करेंगे।

 

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज