नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा और कांग्रेस ने की अपनी प्रत्याशीयों का घोषणा

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल ( गरियाबंद)

राजधानी से जनता तक । देवभोग – नगर पंचायत निर्वाचन के लिए दोनों राजनीति दल भाजपा और कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसके चलते नगर पंचायत देवभोग में नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है। भाजपा ने देवभोग पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनिता उपाध्याय पर भरोसा दिखाया है तो वहीं कांग्रेस द्वारा राजेश तिवारी के नाम पर मुहर लगाई गई है। कथित तौर पर बता दें कि दोनों ही पार्टियां अपनी- अपनी जीत सुनिश्चित को लेकर बड़ी दावा कर रही हैं। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अनीता उपाध्याय नामांकन दाखिल करने उन्होंने अपनी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के साथ जन सम्पर्क साधी गई।

भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी अनिता उपाध्याय होगी

नगर पंचायत देवभोग में अनीता उपाध्याय को भाजपा ने मुहर लगाई है, इनकी परिजनों ने काफी लंबे अवधि तक सदैव हमेशा तन-मन से भाजपा संगठन में जुड़ कर कार्य करते रहे हैं।इनकी सास देवभोग में भूतपूर्व सरपंच थी उन्होंने जनताओं की सेवा में हमेशा आगे रहीं है, तथा वर्तमान में वह भाजपा सक्रीय कार्यकर्ता हैं, इस लिए इन्हें भाजपा ने देवभोग नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेसियों ने राजेश तिवारी को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है

राजेश तिवारी होंगे कांग्रेस से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी, कांग्रेस कमेटी ने राजेश तिवारी के नाम पर मुहर लगाई है। राजेश तिवारी कांग्रेस पार्टी में लंबी समय से पूरे तन-मन व निःस्वार्थ भाव से पार्टी में जुड़ कर कार्य किए हैं। पार्टी ने इनके जनता से लगाव होने से देवभोग के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए इन्हें पहली बार कांग्रेस ने टिकट दिया है। कांग्रेस कमेटी में काफी लंबे समय से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में आम आदमी के बीच हमेशा मौजूद रहते हैं। आम नागरिकों से इनकी पकड़ काफी मजबूत है। अब देखना ये है कि नगरवासी किन पार्टी से अध्यक्ष चुन रही है,बस कुछ ही दिन और शेष रह गए हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज