नगर पंचायत डभरा के वार्ड क्रमांक – 5 में बीजेपी प्रत्याशी लिलाम्बर सिंह जगत का सघन जनसंपर्क, जनता से मिल रहा अपार समर्थन….

राजधानी से जनता तक|सक्ती| नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत डभरा के वार्ड क्रमांक 5 में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी लिलाम्बर सिंह जगत ने वार्ड में सघन जनसंपर्क कर जनता से समर्थन मांगा। प्रचार के दौरान उन्हें वार्डवासियों का जबरदस्त समर्थन मिलता नजर आया। लिलाम्बर सिंह जगत ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड के अलग-अलग मुहल्ले में पहुंचे और जनता से मुलाकात की। स्थानीय निवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भाजपा की विकास नीतियों पर भरोसा जताया।

पार्षद प्रत्याशि लीलाम्बर सिंह विकास के मुद्दों को लेकर डोर टू डोर पहुंच रहे है एवं जनता का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए जनसमर्थन मांग रहे है। वार्ड वासियों द्वारा पार्षद प्रत्याशि को सकारात्मक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो रही है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com