15 जुलाई तक आवास पूर्णता अभियान, अपूर्ण और अप्रारंभ आवासों पर प्रशासन का विशेष फोकस

 

खैरागढ़,// प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से जनपद पंचायत छुईखदान द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान में 15 जुलाई 2026 तक अधिकतम आवासों को पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अभियान के अंतर्गत उन ग्राम पंचायतों को चिन्हांकित किया गया है जहां 50 से अधिक आवास अपूर्ण अथवा अप्रारंभ स्थिति में हैं। इन पंचायतों में जनपद पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी नियमित रूप से ग्रामों का भ्रमण कर हितग्राहियों से संपर्क स्थापित कर रहे हैं तथा आवास निर्माण में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत छुईखदान द्वारा भी लगातार ग्राम पंचायतों का दौरा कर निर्माणाधीन एवं अप्रारंभ आवासों की समीक्षा की जा रही है। आवास हितग्राहियों की बैठकें आयोजित कर तथा आवास चौपालों के माध्यम से उन्हें शासन की मंशानुरूप समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जनपद पंचायत की टीम द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में ऐसे हितग्राहियों की पहचान की जा रही है जिनके आवास अब तक प्रारंभ नहीं हुए हैं या निर्माणाधीन हैं। इन परिवारों से सतत संपर्क स्थापित कर उन्हें निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने और निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को ग्राम पंचायत बोरई, कुटेलीकला एवं साल्हेकला में आवास चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान हितग्राहियों से प्रत्यक्ष संवाद कर उन्हें आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में आवास हितग्राही, जनपद पंचायत की टीम, सरपंच, सचिव, पंचगण, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र उपस्थित रहे। सभी ने 15 जुलाई तक अधिकतम आवासों को पूर्ण कराने के लक्ष्य को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता और सहयोग का संकल्प लिया। जनपद पंचायत का यह अभियान ग्रामीण परिवारों को शीघ्र पक्के आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज