संतोष यादव भक्कू भईया के माथे पर लग सकती है जीत का टीका

राजधानी से जनता तक । कवर्धा । जिला प्रमुख पवन तिवारी । नगर पालिका परिषद कवर्धा में 27 वार्ड है अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है कांग्रेस भाजपा में सीधा टक्कर है। 27 वार्ड में से 10 से 12 वार्डों में कांग्रेस पार्षद चुन के आने की संभावना जताई जा रही है वहीं भाजपा 15 से 17 वार्डों में जितने की बात कही जा रही है। मतदान में 3 दिन शेष हैं। पार्षद एवं अध्यक्ष प्रत्याशी घर घर मतदाता तक पहुंचने प्रयास कर रहे हैं अपने पक्ष में वोटिंग करने आशीर्वाद मांग रहे हैं। नगर में चारों तरफ गाजे बाजे भोंपू बज रहे हैं प्रचार के शोर गुल 9 फरवरी की शाम थम जाएगी। भाजपा केंद्र राज्य में सरकार होने के साथ ही स्थानीय चुनाव में भी सरकार बनाने को लेकर समर्थन मांग रही है किंतु भाजपा में गलत तरीके से अध्यक्ष प्रत्याशी राजेंद्र चंद्रवंशी की नाम चयन को लेकर नगर में असंतोष व्याप्त है गलत नाम पर भाजपा दांव लगाने की बात कही जा रही है। इसका नुकसान भाजपा को उठाना पड़ सकता है वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संतोष यादव को सहज सरल मिलन सार व्यक्तित्व की धनी हंस मुख चेहरा भक्कू भईया सीधा होने की बात कही जा रही है जिसका लाभ नगर पालिका परिषद कवर्धा में सभी वर्गों में जनचर्चा है पालिका में वार्ड पार्षद कार्यशैली से सभी प्रभावित हैं। राजमहल परिवार से संतोष यादव (भक्कू) नाम जोड़कर देखा जा रहा है जिसका सीधा लाभ कांग्रेस प्रत्याशी संतोष यादव को मिलता दिखाई दे रहा है। भाजपा में कुछ चुक्कीय और चुटियाधरी नेता आर्थिक सलाहकार से भी नाराजगी देखी जा रही है। जो चर्चा निकलकर सामने इस चुनाव में कवर्धा नगर पालिका के लिए आ रही है उसे सच मान लिया जाए तो कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी संतोष यादव (भक्कू) भईया जीत हासिल कर सकता है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज