सुशासन तिहार बना सहारा: जवाहर लाल निषाद को मिला जाल, मत्स्य व्यवसाय को मिलेगी नई गति

 

खैरागढ़,। विकासखंड छुईखदान के ग्राम खपरीदरबार निवासी जवाहर लाल निषाद के लिए सुशासन तिहार-2026 का समाधान शिविर नई उम्मीद और खुशियां लेकर आया। ग्राम कुकुरमुड़ा में आयोजित समाधान शिविर के दौरान मत्स्य विभाग द्वारा उन्हें मत्स्य पालन कार्य को बढ़ावा देने के लिए फिशिंग नेट (जाल) प्रदान किया गया, जिससे उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी।

जवाहर लाल निषाद लंबे समय से मत्स्य व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण उन्हें पर्याप्त मात्रा में मछली पकड़ने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसका सीधा असर उनकी आय पर भी पड़ रहा था। समाधान शिविर में उनकी जरूरत को देखते हुए मत्स्य विभाग ने उन्हें जाल उपलब्ध कराया।

जाल प्राप्त करने के बाद उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब वे अधिक प्रभावी ढंग से मत्स्याखेट कर सकेंगे। इससे मछली उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी होगी तथा परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाने वाली है।

जवाहर लाल निषाद ने मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने इसे ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली महत्वपूर्ण पहल

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज