रायपुर-जबलपुर वंदेभारत ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट जारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे जल्द ही रायपुर से जबलपुर तक वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है, जो रायपुर वाया गोंदिया जबलपुर तक चलेगी। ट्रेन की तैयारियों को लेकर रेलवे ने एक इंटरनल नोटिफिकेशन जारी किया है. ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन जबलपुर-रायपुर-जबलपुर संचालित होगी। इंटरनल नोटिफिकेशन जारी हुआ है उसके मुताबिक रायपुर से जबलपुर के लिए यह वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार छोड़कर हफ्ते के बाकी सभी दिनों में संचालित होगी। यह ट्रेन रायपुर से दोपहर 1.20 बजे चलकर दुर्ग 2.10 बजे, 2.29 बजे राजनांदगांव, 3.55 बजे गोंदिया, 4.29 बजे बालाघाट, 5.44 बजे नैनपुर पहुंचेगी। इसके बाद कछपुरा, मदन महल होते हुए रात 8.15 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 5 बजे जबलपुर से रवाना होगी और 5.12 बजे मदन महल पहुंचेगी, इसके बाद 5.26 बजे कछपुरा, 6.49 बजे नैनपुर, 8.08 बजे बालाघाट, 9.10 बजे गोंदिया, 10.24 बजे राजनांदगांव, 11.12 बजे दुर्ग और 11.55 बजे रायपुर पहुंचेगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज