कलेक्टर ने सपत्नीक किया मतदान

पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों ने किया मताधिकार का प्रयोग

जांजगीर-चांपा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने अपनी धर्मपत्नी डॉ पायल चौधरी के साथ मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला मतदान किया।जिले के सभी 233 मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण रूप से मतदान प्रारंभ हुआ।जिला प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है