LOC पर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया जवाब; कई पाक सैनिकों के मारे जाने की खबर

जम्मू पाकिस्तान LOC पर अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में LOC पर उसने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें काफी संख्या में पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुए। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान की तरफ हुए नुकसान की जानकारी तत्काल नहीं मिल पाई है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना को काफी नुक्सान हुआ है। भारतीय सेना ने इस जानकारी की न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया। अधिकारियों ने बताया कि कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष-विराम का उल्लंघन ऐसे समय में किया गया, जब एक दिन पहले ही जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में एक कैप्टन सहित 2 भारतीय सैन्यकर्मियों की जान चली गई थी। भारत और पाकिस्तान द्वारा 25 फरवरी 2021 को संघर्ष-विराम समझौते को नवीनीकृत करने के बाद से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष-विराम उल्लंघन की बहुत कम घटनाएं दर्ज की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर तारकुंडी क्षेत्र में अग्रिम चौकी पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष-विराम का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी का वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर तारीख का जिक्र नहीं है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

टॉप स्टोरीज