जिला पंचायत चुनाव: क्षेत्र क्रमांक 5 से शिवांगी अभिषेक चतुर्वेदी का सघन जनसंपर्क, जनता से मिल रहा समर्थन

गरियाबंद  जिला पंचायत चुनाव क्षेत्र क्रमांक 5 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी शिवांगी अभिषेक चतुर्वेदी का जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। शिक्षित और ऊर्जावान प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं शिवांगी अभिषेक चतुर्वेदी को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में वे सक्रिय रूप से प्रचार कर रही हैं और उगता सूरज चुनाव चिन्ह पर भारी मतदान करने की अपील कर रही हैं। ग्रामीणों का आशीर्वाद एवं समर्थन उनके पक्ष में दिखाई दे रहा है, जिससे चुनावी माहौल गर्मा गया है। इस चुनाव में केवल दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प बन गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मतदाता किसे अपना प्रतिनिधि चुनते हैं और चुनाव परिणाम किसके पक्ष में जाता है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज