छत्तीसगढ़ में कोरोना का बढ़ता खतरा, दुर्ग में एक और मौत, प्रदेश में 72 एक्टिव केस

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण फिर से चिंता बढ़ा रहा है। मंगलवार को दुर्ग में डायबिटीज से पीडि़त एक मरीज ने कोरोना से दम तोड़ दिया, जिससे प्रदेश में पिछले सवा माह में यह तीसरी मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में 23 नए मरीज मिले हैं, जिनमें रायपुर से 10, कांकेर से 6, दुर्ग से 4, बीजापुर से 2 और बेमेतरा से 1 मरीज शामिल है।इस दौरान 2745 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें संक्रमण दर 1त्न के करीब पहुंच गई है। राहत की बात यह रही कि 5 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। फिलहाल प्रदेश में 72 एक्टिव केस हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस अब भी सक्रिय है और सावधानी बेहद जरूरी है। आंबेडकर अस्पताल के चेस्ट विभाग के एचओडी डॉ. आरके पंडा के मुताबिक, मास्क पहनने और भीड़ से बचने जैसी सावधानियों से संक्रमण रोका जा सकता है। बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज