जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से निर्दलीय प्रत्याशी भुनेश्वरी बंजारे का जनसंपर्क अभियान तेज, जनता का मिल रहा अपार समर्थन

गरियाबंद-:जिला पंचायत गरियाबंद के क्षेत्र क्रमांक 1 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरीं भुनेश्वरी बंजारे ने अपने जनसंपर्क अभियान को गति दे दी है। वे लगातार डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से मिल रही हैं और दो पत्ती छाप में मतदान करने की अपील कर रही हैं। जनता के बीच उनका जोरदार समर्थन देखने को मिल रहा है। पूर्व में सरपंच के रूप में उनकी सेवा और विकास कार्यों की सराहना होती रही है, जिसका लाभ उन्हें इस चुनाव में भी मिलता नजर आ रहा है। उनके समर्थकों का कहना है कि भुनेश्वरी बंजारे ने अपने कार्यकाल में बेहतरीन काम किए हैं और अब जिला पंचायत में पहुंचकर और भी प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। भुनेश्वरी बंजारे की सक्रियता और जनता का उत्साह देखकर यह साफ झलक रहा है कि वे एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में उभर रही हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और दो पत्ती छाप पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज