कुसमी से नवनिर्वाचित पार्षद शकील अंसारी का आम आदमी पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों ने किया स्वागत

राजधानी से जनता तक । कुसमी । चन्द्रदीप यादव / बलरामपुर जिला के नगर पंचायत कुसमी से नवनिर्वाचित पार्षद शकील अंसारी को उनके विजयश्री प्राप्त कर पार्षद बनने व छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का खाता खोलने के लिए छत्तीसगढ़ रायपुर से प्रदेश पदाधिकारियों ने कुसमी पहुंचकर उनका हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया। आम आदमी पार्टी की राज्य स्तरीय टीम प्रदेश महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय,के नेतृत्व में

एम. एम हैदरी, प्रदेश सह सचिव, संजय गुप्ता,प्रदेश चुनाव समिति सदस्य, सागर क्षीरसागर, महासचिव संगठन लोकसभा, शिव कुमार शर्मा जिला कोषाध्यक्ष आज बलरामपुर जिला के कुसमी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 07 से विजयी पार्षद शकील अंसारी को जीत की बधाई एवं शुभकामना स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उपस्थित आम आदमी कार्यकर्ता सूर्यकांत जायसवाल, अरमान मलिक, इसहाक आलम, सरवन कुमार सोनी व अन्य लोग मौजूद रहें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज