बालको थाना क्षेत्र में विवाद के चलते पत्नी ने चाकू से किया पति पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

राजधानी से जनता तक|कोरबा| बालको थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना बालको अस्पताल के पीछे की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति शराब के आदी था, जिससे उसकी पत्नी काफी परेशान थी। प्राप्त जानकारी अनुसार इसी बात को लेकर गुरुवार को दोनों के बीच विवाद हुआ, जो बढ़ते-बढ़ते हिंसक हो गया।

गुस्से में आकर पत्नी ने चाकू से वार कर पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पत्नी के खिलाफ धारा 294 और 324 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और घटना के पीछे के सभी कारणों की पड़ताल कर रही है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज