पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में फ़ूड पार्क स्थापना, उप अभियंताओं की नियुक्ति, सड़क निर्माण और मुख्यमंत्री सिलाई मशीन योजना के संबंध में पूछा प्रश्न

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार जनता की सुविधा एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जा रहा है। गुरुवार को भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में फ़ूड पार्क की स्थापना, नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई व इंदौरी में उप अभियंताओं की नियुक्ति, विधानसभा अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों और मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के संबंध में प्रश्न किया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूछा कि क्या पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुई में फूड पार्क की स्थापना हेतु शासकीय भूमि को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को हस्तांतरित किया गया है? यदि हाँ तो हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण हुई है या नहीं? इसकी जानकारी देवें? यदि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तो फूड पार्क की स्थापना का कार्य कब तक प्रारंभ कर लिया जाएगा? जिसके प्रतिउत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम-कुई, तहसील-कुकदूर, जिला कबीरधाम में स्थित शासकीय भूमि खसरा नं. 10/1 रकबा 11.498 हेक्टेयर फूड पार्क की स्थापना हेतु न्यायालय कलेक्टर जिला-कबीरधाम के आदेश द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को हस्तांतरित किया गया है। भूमि का आधिपत्य राजस्व विभाग से उद्योग विभाग को सौंपा गया है। मंत्रिपरिषद् के निर्णय के अनुक्रम में, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, मंत्रालय के द्वारा, स्थापनाधीन फूडपार्कों के लिए विभिन्न विभिन्न विकासखण्डों में कलेक्टर द्वारा हस्तांतरित की गई भूमि के आदेश में वर्णित प्रयोजन “फूडपार्क की स्थापना” के स्थान पर “फूडपार्क एवं अन्य औद्योगिक प्रयोजन” वर्णित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। तत्संबंध में कलेक्टर, जिला कबीरधाम को प्रश्नाधीन भूमि के हस्तांतरण आदेश में आवश्यक संशोधन हेतु संचालनालय के माध्यम से लेख किया गया है। न्यायालय कलेक्टर जिला-कबीरधाम के समक्ष हस्तांतरण आदेश में संशोधन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। संशोधन पश्चात् औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हेतु प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति ली जाकर अधोसंरचना विकास कार्य प्रारंभ किया जा सकेगा। भावना बोहरा ने सदन में कहा कि यह फ़ूड पार्क पंडरिया नगर के लिए बहुत ही महत्व रखता है क्योंकि इससे रोजगार के कई अवसर सृजन होगा इसलिए 14 महीनों में इसकी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है तो इसे जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए उन्होंने सदन में अपना पक्ष रखा। साथ ही उन्होंने प्रश्न किया कि नई औद्योगिक नीति के तहत यहां उद्योग लगाए जाने पर क्या उद्योग स्थापना करने वाले लोगों को सब्सिडी एवं छूट दी जाएगी। जिसके प्रति उत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है जल्द से जल्द फ़ूड पार्क निर्माण के कार्य को शुरू किया जाएगा साथ ही वहां उद्योग की स्थापना भी की जानी है और नई उद्योग नीति के नियमानुसार उद्योग स्थापित किये जाने पर सब्सिडी भी दी जाएगी। नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई व इंदौरी में उप अभियंतायों की नियुक्ति के संबंध में भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि नगर पालिका पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी में उप अभियंता का पद कब से रिक्त है? विकास कार्यों के सुगम संचालन हेतु प्रशासन के द्वारा अभी क्या व्यवस्था की गई है ? उप अभियंता की अनुपस्थिति में वर्तमान में किनको प्रभार दिया गया है? यदि प्रभार दिया गया है तो किस विभाग एवं कहाँ पदस्थ कर्मचारियों को प्रभार दिया गया है? नगर पालिका पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी में रिक्त स्थान हेतु अभियंता की नियुक्ति या पदस्थापना कब तक कर दी जाएगी? जिसके प्रतिउत्तर में लिखित जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव जी ने बताया कि नगर पालिका परिषद् पंडरिया में पदस्थ उप अभियंता तेजस्विनी जिरापुरे दिनांक 23.09.2024 से मातृत्व अवकाश में है। नगर पंचायत पांडातराई में दिनांक 13.09.2024 एवं नगर पंचायत इंदौरी गठन दिनांक 06.10.2023 से उप अभियंता का पद रिक्त है। विकास कार्यों के सुगम संचालन हेतु नगरीय निकायों के समीपस्थ निकाय में पदस्थ उप अभियंता को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नगर पालिका परिषद् पंडरिया के विकास कार्यों के सुगम संचालन हेतु संचालनालय द्वारा विवेक रंजन तिर्की, उप अभियंता, नगर पालिका परिषद् मुंगेली को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नगर पंचायत पांडातराई के कार्यों के संचालन हेतु पी.एल. इंदौरिया, उप अभियंता, नगर पंचायत पिपरिया को एवं कलेक्टर जिला कबीरधाम के आदेश द्वारा मूलचंद कौशिक, उप अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अनुविभाग पंडरिया को नगर पंचायत पांडातराई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नगर पंचायत इंदौरी के विकास कार्यों के संचालन हेतु संजय मोटवानी, उप अभियंता, नगर पंचायत देवकर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पंडरिया विधानसभा में सड़क निर्माण कार्यों के समबन्ध में प्रश्न करते हुए भावना बोहरा ने पूछा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में बजट वर्ष 2024-25 अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के स्वीकृत कार्यों में किन-किन कार्यों का टेंडर जारी कर दिया गया है? जारी हुए टेंडर के कार्यों की कुल राशि कितनी है? जारी किए हुए कितने टेंडर खोले गए हैं? और कितने टेंडर निर्धारित दिनांक उपरांत भी नहीं खोले गए हैं? बजट में स्वीकृत शेष कार्यों के टेंडर कब तक जारी कर दिए जाएंगे? जिसके प्रतिउत्तर में लिखित जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी ने बताया कि पंडरिया विधानसभा अंतर्गत कुल 8 सड़क निर्माण कार्यों और 1 भवन निर्माण कार्य के लिए कुल 2964.26 लाख रुपए के टेंडर जारी किये गए हैं। महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहयता योजना के संबंध में भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2022-23 से 2024-25 में 30 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के तहत कितनी महिलाओं को सहायता पहुंचाई गई है? विकास खंडवार जानकारी देवे ? योजना में लाभान्वित महिलाओं हेतु क्या किसी तरह के प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है? यदि हां तो उसकी जानकारी देवें? जिसके लिखित प्रतिउत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी ने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2022-23 से 2024-25 में छ०ग० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित “मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना” के तहत विकासखण्ड पण्डरिया के 02 एवं सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के 01 महिला निर्माण श्रमिक इस प्रकार कुल 03 महिला निर्माण श्रमिकों को सहायता राशि प्रदान की गई है। योजना” के तहत लाभांवितों को प्रशिक्षण दिये जाने का प्रावधान नहीं है। छ०ग० श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित “श्रम कल्याण केन्द्रों” में सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण उपरांत परीक्षा में उत्तीर्ण महिला प्रशिक्षणार्थी को पात्रता अनुसार “निःशुल्क सिलाई मशीन वितरण योजना” अंतर्गत सिलाई मशीन से लाभांवित किया जाता है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  

टॉप स्टोरीज

error: Content is protected !!