नवनिर्वाचित पार्षद रानी सौरभ जैन द्वारा संकुल BNB नेवरा के स्कूलों में नेवता भोज

सौरभ यादव/ राजधानी से जनता तक

तिल्दा नेवरा :- नवनिर्वाचित पार्षद रानी सौरभ जैन द्वारा अपनी जीत की खुशी स्कूली बच्चों के बीच नेवता भोज करा कर मनया गया जिसमें हमारे बी एन बी संकुल के प्रत्येक स्कूल में नेवता भोज कराया गया बच्चों को फल चॉकलेट व पेन वितरित किया गया नेवता भोज कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा पार्षद ईश्वर यदु मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद नरेंद्र शर्मा ,रामकुमार वर्मा ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर के दास, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लिकेश्वर प्रसाद जाहिरे ,संकुल प्राचार्य डॉक्टर राजेश चांदनी, brcc संतोष शर्मा सर उपस्थिति रहे। नगर के समस्त स्कूलों को नेवता भोज कराने पर बांस टाल स्कूल ,हेमू कालानी स्कूल, वार्ड क्र 06 के स्कूल ऐन डी नेवरा क्रमांक 2 व RRV नेवरा क्रमांक 01 के समस्त प्रधानपाठको द्वारा रानी सौरव जैन को मैमेंटो देकर सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष बनने पर चन्द्रकला वर्मा को ररूहा राम वर्मा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के हेड मास्टर विनोद वर्मा द्वारा मेमेंटो को देकर सम्मानित किया गया नव पदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री आर के दास को संकुल प्राचार्य डॉक्टर राजेश चांदनी सर द्वारा में मेमे़टो देकर सम्मानित किया गया सभी अतिथियों के द्वारा नवनिर्वाचित पार्षद रानी सौरभ जैन को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज