कवर्धा विधानसभा क्षेत्र : सिंचाई विस्तार के लिए 09 करोड़ 15 लाख रूपए का बजट में प्रावधान

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से जलाशय, नहर निर्माण और नहर लाइनिंग कार्यो के लिए बजट में मिली 09 करोड़ 15 लाख रुपए

विष्णुदेव साय सरकार निरंतर कृषि क्षेत्र के विकास के लिए कर रही कार्य-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

कवर्धा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट में जिले के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए कई अहम घोषणाएँ की हैं। कवर्धा विधानसभा के विकास को गति देने के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से जलाशय परियोजना, नहर निर्माण और नहर लाइनिंग कार्यों, वर्ष 2025-26 के लिए 09 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप जलाशय, नहर निर्माण और नहर लाइनिंग परियोजना की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विशेष अनुरोध किया था। जलाशय परियोजना से पानी का संचयन बेहतर तरीके से हो सकेगा, जिससे पानी की कमी वाले क्षेत्रों में सिंचाई के लिए जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इसके अलावा, नहर निर्माण और नहर लाइनिंग कार्यों से नहरों के पानी के प्रवाह में सुधार होगा, जिससे खेतों तक जल का सही तरीके से वितरण संभव होगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल किसानों को राहत मिलेगी, बल्कि यह जल संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम होगा। छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में जिले के सरोदा जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना के नहर प्रणाली का पुराने पक्के संरचनाओं का पुर्ननिर्माण तथा नवीन संरचनाओं एवं नहरों सी.सी लाईनिंग कार्य राशि 20 लाख, विकासखण्ड सहसपुर लोहारा अंतर्गत सुतियापाट जलाशय मध्यम परियोजना के बायीं तट मुख्य नहर का विस्तारीकरण तथा माईनर नहरों का निर्माण के लिए 05 करोड़ रूप्ए, केर्रानाला बैराज मध्यम सिंचाई परियाजना के नहर प्रणाली का पुराने पक्के संरचनाओं का पुर्ननिर्माण तथा नवीन संरचनाओं एवं नहरों का सी.सी. लाईनिंग कार्य के लिए 55 लाख रूपए, छिरहा डायवर्सन के गेट उन्नयन एवं नहर लाईनिंग कार्य एवं पक्के संरचनाओं का निर्माण कार्य, दमऊनाला व्यपवर्तन के नहर लाईनिंग का कार्य के लिए 40-40 लाख रूपए, छीरपानी जलाशय सुदृढ़ीकरण कार्य राशि 01 करोड़ रूपए, विकासखण्ड सहसपुर लोहारा की नीर जलाशय का निर्माण कार्य, विकासखण्ड कवर्धा के कोयलारी व्यपवर्तन के शीर्ष एवं नहरों का निर्माण कार्य के लिए 80-80 लाख रूपए राशि का प्रावधान किया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्तमंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया है।

किसानों को सिंचाई के लिए जल की बेहतर आपूर्ति मिलेगी-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस बजट के प्रावधान से जल प्रबंधन में सुधार होगा और किसानों को सिंचाई के लिए जल की बेहतर आपूर्ति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार निरंतर कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत है और इन परियोजनाओं से किसानों के जीवन स्तर में सुधार होगा। यह बजट स्वीकृति न केवल एक बड़ी वित्तीय उपलब्धि है, बल्कि यह राज्य सरकार के विकास कार्यों की गति को और तेज करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सरकार के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह राज्य के कृषि और जल संसाधन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह परियोजना कवर्धा विधानसभा के जल संसाधनों के प्रबंधन और किसानों की बेहतरी के लिए एक अहम कदम है, जो प्रदेश के कृषि क्षेत्र को एक नई दिशा देने के साथ-साथ समग्र विकास में भी सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि नहरों की लाइनिंग से पानी का अपव्यय कम होगा और भूमि की उपजाऊ क्षमता भी बढ़ेगी। इसके साथ ही, इन कार्यों से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

लाखों किसानों को होगा फायदा-जिला पंचायत सदस्य कैलाश चंद्रवंशी

जिला पंचायत सदस्य कैलाश चंद्रवंशी ने बताया कि नहरों के निर्माण और जलाशय परियोजना से कबीरधाम जिले के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे सूखाग्रस्त क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ेगी और फसल उत्पादन बेहतर होगा। राज्य सरकार का यह कदम कृषि क्षेत्र को मजबूती देने और किसानों की आय में वृद्धि करने के संकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद-जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू

जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू ने बताया कि नहरों के निर्माण से न केवल सिंचाई क्षमता बढ़ेगी, बल्कि कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, जलाशय परियोजना से जिले के भूजल स्तर में सुधार होने की भी संभावना है, जिससे भविष्य में पेयजल संकट को दूर करने में मदद मिलेगी। कबीरधाम जिले के किसानों और आम जनता ने इस बजट प्रावधान पर हर्ष जताया है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया है। सरकार की यह पहल किसानों की समृद्धि और जिले के सतत विकास में एक नई दिशा प्रदान करेगी। राज्य सरकार के इस बजट से जिले के किसानों में उत्साह का माहौल है।

जिले में सिंचाई सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा- जिला पंचायत सदस्य ईश्वरी साहू

जिला पंचायत सदस्य ईश्वरी साहू ने बताया कि इस बजट प्रावधान के तहत जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया गया है। नहरों के निर्माण और लाइनिंग कार्य से जिले के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होंगी, जिससे उनकी कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जल प्रबंधन को सशक्त बनाना और किसानों को समय पर सिंचाई का लाभ देना है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

टॉप स्टोरीज