पत्रकार थनेश्वर बंजारे बने श्रमजीवी पत्रकार संघ फिंगेश्वर के सह सचिव

गरियाबंद /फिंगेश्वर । श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी और गरियाबंद जिले के जिलाध्यक्ष श्याम किशोर शर्मा के निर्देशानुसार श्रमजीवी पत्रकार संघ फिंगेश्वर ब्लॉक का पुनर्गठन किया गया। इस उद्देश्य से रविवार दोपहर 1 बजे फिंगेश्वर के विश्रामगृह में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित समस्त पत्रकारों की सहमति से पत्रकार थनेश्वर बंजारे को श्रमजीवी पत्रकार संघ फिंगेश्वर ब्लॉक का सह सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में कई वरिष्ठ पत्रकारों व पदाधिकारियों ने भाग लिया।

नए पदाधिकारियों का चयन

इस पुनर्गठन बैठक में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई, जिनमें शामिल हैं: संरक्षक: अरेन्द्र पहाड़िया (नवभारत, फिंगेश्वर) अध्यक्ष: जितेंद्र शर्मा (देशबंधु, फिंगेश्वर) उपाध्यक्ष: योगेश ठाकुर (दबंग दुनिया) ग्रामीण उपाध्यक्ष: भागीरथी सिन्हा (हरिभूमि, छुइहाबेलर) महासचिव: जितेंद्र सिन्हा (दैनिक भास्कर) सचिव: उरेन्द्र साहू (हरिभूमि, कोपरा) सह-सचिव: थनेश्वर बंजारे (राजधानी से जनता तक) जिला प्रतिनिधि: अजीज खान (दैनिक अजय उजाला) कोषाध्यक्ष: युवराज सिन्हा (नव प्रदेश) विशेष आमंत्रित सदस्य: अंकुर पहाड़िया,टिकेंद्र सिन्हा (पत्रिका) बैठक के दौरान पूर्व पदाधिकारियों ने संघ की आय-व्यय पर विस्तार से चर्चा की और सभी सदस्यों को जानकारी दी।

थनेश्वर बंजारे ने जताया आभार

नव-नियुक्त सह सचिव थनेश्वर बंजारे ने अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरे लिए गर्व की बात है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मुझे समाज की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा और राष्ट्रहित में अपना योगदान दूंगा। मैं संघ के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, फिंगेश्वर इकाई के सभी पदाधिकारियों और साथियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। इस पुनर्गठन के बाद संघ के सभी पत्रकारों ने एकजुटता और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज