छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ पंचायत संचालनालय द्वारा 24 घंटे में हड़ताल खत्म कामकाज में सख्त निर्देश पत्र को किया आग के हवाले जमकर हुई खूब विरोध प्रदर्शन 

राजधानी से जनता तक /जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल (गरियाबंद)

गरियाबंद( देवभोग)- छतीसगढ़ पंचायत सचिव संघ ने शासकीयकरण मांगे को लेकर 18 मार्च से शुरू हुए लगभग एक सप्ताह होने को जा रहा है , देवभोग विकास खण्ड के पंचायत सचिव संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए है। छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनाव वर्ष 2023-24 में भाजपा ने अपनी मांग पत्र में शासकीयकरण करने घोषणा पत्र में शामिल किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य में पंचायत सचिव सन् 1995 से अबतक कार्यरत सचिवों को शासकीयकरण किया जाना था। पंचायत सचिव संघ बैनर तले 18 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए है, तबसे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य पर प्रभावित हो रहा है जैसे -प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, विवाह प्रमाणपत्र व अन्य जनविकास मूलक कार्यों में पंचायत सचिवों की अहम जिम्मेदारी रहता है।इन सभी कार्यों में बाध्य होने की स्थिति पर आज छत्तीसगढ़ पंचायत संचालनालय के संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया के द्वारा संख्त चेतावनी, नहीं तो होगी कार्रवाई, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारीयों को निर्देश दिया गया है कि सभी हड़ताली सचिवों को तत्काल कार्यक्षेत्र में लौट आने का आदेश पत्र जारी किया गया है। इस आदेश पत्र में पंचायत सचिवों को 24 घंटे के अंदर हड़ताल बंद कर पंचायत के कार्य में लगे। इसी तरह के आदेशित पत्र जिला सीईओ के द्वारा जारी किया गया है। जिसे देखकर विकास खण्ड हड़ताली सचिवों खूब आक्रोश का माहौल बना हुआ है। और आक्रोश के आवेग में हड़ताली सचिवों ने जिला प्रशासन द्वारा काम पर लौटने का और यदि नहीं लौटते हैं तो सख्त चेतावनी आदेशित पत्र को आग के हवाले करते हुए जमकर खूब विरोध प्रदर्शन किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज