नवरात्रि पर बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए अभियान चलाया गया अभियान

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम 

मिशन वात्सल्य टीम ने मंदिर परिसरों में किया निरीक्षण, भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को दिलाएगी सुरक्षा

कवर्धा । नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिरों में बढ़ती भीड़ के बीच कई बच्चे भिक्षावृत्ति में लिप्त पाए जाते हैं। इसे रोकने के लिए जिला कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद तिवारी के मार्गदर्शन और जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में मिशन वात्सल्य, चाइल्ड लाइन और विशेष किशोर पुलिस इकाई की संयुक्त टीम ने मंदिर परिसरों में निरीक्षण किया।इस दौरान टीम ने भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की पहचान कर उनके पुनर्वास की योजना बनाई। माता-पिता और अभिभावकों को समझाइश दी गई कि वे बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करें और भीख मांगने के लिए मजबूर न करें। श्रद्धालुओं को भी जागरूक किया गया कि वे बच्चों को भीख देने की बजाय उनकी पढ़ाई और पुनर्वास में सहयोग करें।टीम ने स्थानीय पुलिस और समाजसेवी संगठनों के साथ मिलकर मंदिर परिसरों के अलावा बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी निरीक्षण किया। आम जनता से अपील की गई कि अगर वे किसी भी बच्चे को भीख मांगते देखें, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें।जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि बच्चों को शिक्षा और पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि किसी भी बच्चे का बचपन नष्ट न हो। अभियान में सत्यनारायण राठौर, अविनाश ठाकुर, परमेश्वरी धुर्वे, श्याम धुर्वे, रामलाल पटेल, आरती यादव सहित महिला एवं बाल विकास विभाग, मिशन वात्सल्य, चाइल्ड लाइन और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज