छुरा में पारिवारिक विवाद ने ली महिला की जान, पति ने चाकू से किया हमला

Thaneshwar banjare राजधानी से जनता तक 

गरियाबंद /छुरा -:छुरा थाना क्षेत्र के आवासपारा में आज दोपहर एक दर्दनाक घटना घटी, जहां पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान 30 वर्षीय बिशनी मार्कण्डेय के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से अपने मायके में निवास कर रही थी।जानकारी के अनुसार, बिशनी की शादी 15 वर्ष पूर्व गोपी मार्कण्डेय (निवासी सतनामीपारा) से हुई थी। पिछले दो वर्षों से दंपती के बीच लगातार घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके चलते बिशनी अपने मायके में रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि उनके बच्चे महासमुंद में पढ़ाई कर रहे हैं।आज दोपहर लगभग 11 बजे से 12:30 बजे के बीच, आरोपी गोपी मार्कण्डेय आवासपारा स्थित ससुराल पहुँचा और बिशनी पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में बिशनी को सीने, पेट, भुजा और पैर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही छुरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज