नगर कुसमी में छत्तीसगढ़ सद्धभाव पत्रकार संघ का जिला स्तरीय एक दिवसीय बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के जिला स्तरीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवदत तिवारी के साथ अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी रहे मौजूद ।

राजधानी से जनता तक/चन्द्रदीप यादव/कुसमी, बलरामपुर

कुसमी -: बलरामपुर जिले के नगर पंचायत कुसमी में जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ बैठक रखा गया था जिसमें संगठन के स्थानीय पदाधिकारीयों ने फूल माला से जोरदार स्वागत किया,इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवदत तिवारी के हाथों बलरामपुर जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मोहम्मद यूसुफ खान एवं जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी चंद्रदीप कुमार यादव तथा जिला महासचिव (अधिवक्ता) इरशाद आलम,जिला कोषाध्यक्ष फिरदौस आलम, जिला संरक्षक सुभाष गुप्ता को देते हुए तिवारी जी के हाथों परिचय पत्र दिया गया,जबकि प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पुरी निष्ठा एवं ईमानदारी से संगठन के हित में कार्य करने को कहा गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष देवदत तिवारी ने संगठन के उद्देश्य एवं गतिविधियों की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष देवदत तिवारी ने उपस्थित साथीयों को संक्षिप्त उद्बोधन में बताया कि संगठन को बने महज डेढ़ वर्ष हुए हैं,इस संगठन में संस्थापक संरक्षक रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार शंकर पाण्डेय जी है जो हम सभी के लिए गौरव की बात है। अपने लम्बी पत्रकारिता जीवन के बारे में बताते हुए बिलासपुर एव रायपुर के साथियों का भी जिक्र किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संगठन में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार तिलक राज सलुजा जी को संगठन में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर शामिल किया गया है जो संगठन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। संगठन को ऊंचाई पर ले जाने के लिए यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि श्री सलुजा जी को विभिन्न संगठनों में कार्य करने पुराना अनुभव है।  अपने उद्बोधन में आगे कहा कि संगठन काम करने वाले को सम्मान देते हुए आगे बढ़ाता है इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के पत्रकार आफताब आलम को,प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। अंत में सभी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलुजा द्वारा अपने संक्षिप्त उद्बोधन में शुभकामनाएं देते हुए एकजुट होकर पत्रकार हित में कार्य करने को कहा गया। इस दौरे में शामिल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव चंद्रा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा ने भी सभी संगठन के सभी साथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन सभी पत्रकार साथियों के सुख दुख में खड़े रहने के लिए कृत संकल्पित है। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आफताब आलम ( बलरामपुर ) नवनियुक्त बलरामपुर जिलाध्यक्ष यूसुफ खान, ज़िला उपाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार यादव,कोषाध्यक्ष फिरदौस आलम,जिला महासचिव इरशाद आलम,जिला संरक्षक सुभाष गुप्ता,पत्रकार अंजुम अंसारी,विजय सिंह,जसीम अंसारी,अमानत खान,शोएब सिद्दीकी,अली खान, भोलू सिंह,रविन्द्र कुमार, गौरव दुबे,आलोक श्रीवास्तव,फैजुद्दीन अंसारी,शादाब, सैफ अली, सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे, सभी उपस्थित साथीयों ने संगठन के हित में पूरी निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प लिया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज