बैंक खातों का काला कारोबार: साइबर ठगी के लिए किराए पर दिए खाते, गरियाबंद पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा

थनेश्वर बंजारे /राजधानी से जनता तक 

गरियाबंद-:राजिम थाना क्षेत्र में गरियाबंद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक ऑफ महाराष्ट्र के म्यूल अकाउंट का खुलासा किया है। पुलिस ने साइबर ठगी में प्रयुक्त 7 बैंक खातों की जांच कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये खाते ठगी के लिए किराए पर दिए गए थे, जिनमें 4 करोड़ 16 लाख 96 हजार 238 रुपये की रकम विभिन्न राज्यों से साइबर फ्रॉड के जरिए जमा की गई थी।

पुलिस ने बताया कि 30 मई 2024 से 17 मार्च 2025 के बीच यह रकम ठगी के जरिए प्राप्त कर खातों में ट्रांसफर की गई। खाता धारकों ने यह स्वीकार किया कि वे जानते थे कि उनके खातों में अवैध तरीके से धन आ रहा है, इसके बावजूद उन्होंने अपने बैंक खातों को किराए पर देकर साइबर ठगी को बढ़ावा दिया।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश में चल रही जांच के तहत मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों को उजागर किया गया। आरोपीगणों ने देश के विभिन्न हिस्सों से ठगी की रकम अपने खातों में स्वीकार करने की बात कबूल की है। पुलिस ने सभी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. राधा साहनी – देवारपारा, राजिम

2. युवराज आदिल – शास्त्री चौक, बकली

3. बांकेबिहारी निषाद – संघर्ष चौक, नयापारा

4. कुंजबिहारी निषाद – संघर्ष चौक, नयापारा

5. रवि सोनकर – बगदेहीपारा, नयापारा

6. पवन मिरी – सतनामीपारा, बकली

7. मोहनीश टाण्डिया – कोतवालपारा, नवागांव (मगरलोड)

8. हरीश साहू – भाठापारा छांटा, नयापारा

9. रवि कुमार टिलवानी – महादेव घाट, रायपुरा

10. योगेन्द्र बंजारे – पटेलपारा, खिसोरा

क्या होता है म्यूल अकाउंट?

म्यूल अकाउंट ऐसे बैंक खाते होते हैं जिनका उपयोग धोखाधड़ी की कमाई को छुपाने और आगे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। इन खातों को अक्सर लालच में आकर किराए पर दे दिया जाता है, जो मनी लॉन्ड्रिंग को बढ़ावा देता है।

 

गरियाबंद पुलिस की आम जनता से अपील:

अपने बैंक खाते को किसी भी स्थिति में किराए पर न दें। ऐसा करना अपराध है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। किसी भी लालच में आकर कानून तोड़ने से बचें और समाज को भी जागरूक करें।

 

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना राजिम व स्पेशल टीम की विशेष भूमिका रही।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]

टॉप स्टोरीज

error: Content is protected !!