संकल्प से सिद्धी अमृत काल में विकसित भारत मोदी सरकार के 11 साल राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम युग – शंकर लाल नागेश जनपद पंचायत सदस्य 

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल 

देवभोग – भाजपा मंडल झाखरपारा के शक्ति केंद्र झिरीपानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद सदस्य शंकर नागेश का आत्मीय से स्वागत किया। इस दौरान ग्राम पंचायत झिरीपानी में भाजपा मण्डल एवं क्षेत्र से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण आम जनताओं तक पहुंचाकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा इसका लाभ दिलाने का आह्वान किया। और पार्टी संगठन की गतिविधियों की जानकारी लिया। इस दौरान शंकर नागेश जनपद पंचायत सदस्य ने कहा कि केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए रहा है। उन्होंने कहा कि देश की ऐतिहासिक एवं प्रगतिशील करार दिया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा दशक रहा है। जिसने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। मोदी सरकार कि नेतृत्व में भारत ने न केवल आर्थिक प्रगति की है, बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि अब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है।11 साल पूर्ण होने पर सरकार के नहीं बल्कि जनता के विश्वास और राष्ट्र की प्रगति के वर्ष रहे हैं।जब नेतृत्व मजबूत होती है तो राष्ट्र आगे बढ़ता है।हमारा संकल्प अगले दशक में सिद्ध बनेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार नरेन्द्र मोदी की सभी योजनाओं को जनता के हित में रही है और इसका सीधा लाभ प्रत्येक नागरिक को मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि मोदी सरकार के 11 साल में भारत दसवें स्थान से चौथे स्थान पर आ गया है।जो हमारी आर्थिक और रणनीतिक प्रगति दर्शाता है।

आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शंकर लाल नागेश जनपद पंचायत सदस्य,पैकू राम नायक मण्डल उपाध्यक्ष झाखरपारा, खगेन्द्र,व मण्डल के शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक,बुथ अध्यक्ष,वरिष्ठ, जेष्ठ श्रेष्ठ,कर्मठ, समर्पित कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण महिलाएं बुजुर्ग युवा कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज