खैरबना में महिला की नृशंस हत्या: जांच में जुटी पुलिस

 

खैरागढ़। खैरागढ़ से लगे खैरबना गांव में 26 जून दिन गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने 30 वर्षीय मोहनी बाई साहू की उसके ही घर में निर्मम हत्या कर दी। महिला के सिर और गले पर धारदार हथियार से किए गए हमलों से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

मृतका अपने दो मासूम बच्चों, प्रदीप उम्र 7 वर्ष और किज्ञजन उम्र 5 वर्ष के साथ रहती थी। वह खेतों में मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन कर रही थी। कोरोना काल में पति की मृत्यु के बाद वह अकेली ही बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रही थी।

 

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मोहनी बाई के घर में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी थीं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या कोई परिचित व्यक्तिया हो सकता है।

 

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। खैरागढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बच्चे अब भी सदमे में हैं और मां की आखिरी छवि उनकी आंखों में बसी है।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज