कांग्रेस का ‘राजीव भवन’ बना चोरी भवन- खूबलाल ध्रुव

कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय ‘राजीव भवन’ इन दिनों विचार विमर्श का नहीं, बल्कि मोबाइल चोरी का गढ़ बन गया है। रविवार को एनएसयूआई की बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल फोन रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया। इस घटना से न केवल बैठक में खलल पड़ा, बल्कि पार्टी की सुरक्षा और आंतरिक भरोसे पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया।

इस पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री खूबलाल ध्रुव ने कहा कि जिस पार्टी के नेता सरकारी दफ्तरों में घोटालों को अंजाम देते रहे हैं, अब वे अपने ही कार्यालय में चोरी का शिकार हो रहे हैं। लगता है कांग्रेस को अब जाकर ‘चोरी’ का असली मतलब समझ आ रहा है।

ध्रुव ने आगे कहा, “जब प्रदेश अध्यक्ष को ही अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं है, तो जनता को कांग्रेस की नीयत पर क्यों भरोसा होगा?” उन्होंने कहा, पार्टी के विचार और कार्यशैली दोनों में गिरावट आई है। यह घटना बताती है कि कांग्रेस अब न तो संगठन को संभाल पा रही है और न ही मोबाइल फोन।

राजीव भवन में मोबाइल गुम होने के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। खोजबीन जारी है, लेकिन सवाल यह है जिस पार्टी का मुखिया ही अपना फोन नहीं बचा पा रहा, वो प्रदेश का क्या भला करेगा? इस घटना ने कांग्रेस की अंदरूनी हालत को उजागर कर दिया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज