समाजवादी पार्टी अध्यक्ष का जन्मदिवस सेवा, संकल्प और उल्लास के साथ मनाया गया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस पूरे प्रदेश में सेवा, संकल्प और उत्साह के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश साहू के दिशा निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने “एक कार्यकर्ता, एक वृक्ष” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया।

रायपुर में कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष बृजेश चौरसिया ने किया। राजनांदगांव में इमानवेल सिंह, दुर्ग में बृजेश सिंह यादव और भिलाई में विनोद सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम आयोजित किए। इसी तरह धरसीवां में नशीब खान, बलौदाबाजार में माधवप्रसाद साहू, बेमेतरा में अनिल साहू, अकलतरा में अजयदास मानिकपुरी, भाटापारा में तीरथ साहू, सूरजपुर में ईश्वर सारथी, कोरबा में शैलेन्द्र यादव और मनेंद्रगढ़ में मनोज यादव ने विविध कार्यक्रमों के माध्यम से जन्मदिवस को यादगार बनाया।

कहीं केक काटा गया, कहीं फल वितरण किया गया और कहीं वृक्षारोपण कर जनसेवा का संकल्प दोहराया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष की लंबी उम्र की कामना की और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन जनजागरण का माध्यम बना।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज