सक्ति। नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महामंत्री अमरनाथ सोनी ने आज सक्ति जिला कार्यकारिणी की अंतिम सूची जारी की यह सूची जिला अध्यक्ष (संगठन) अजय राठौर की अनुशंसा और प्रदेश संगठन महामंत्री शिवनाथ बरेठ की सहमति से तैयार की गई है।

सूची बनाते समय जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सामाजिक एवं जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। नवगठित कार्यकारिणी में राजेंद्र चंद्रा, सुनील बरेठ, फकीर चंद धीरहे (उपाध्यक्ष), नंद कुमार यादव व भूपेंद्र यादव(महासचिव), युवराज चंद्रा (कोषाध्यक्ष), जितेंद्र साहू (मंत्री), रविन्द्र कर्ष (सह मंत्री), विक्की महंत (मीडिया प्रभारी), श्याम साहू, देव साहू (प्रवक्ता) और खेम चंद यादव (सोशल मीडिया प्रभारी) सहित कई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री अमरनाथ सोनी ने कहा कि कार्यकारिणी का उद्देश्य समाज के हर तबके तक संगठन की सोच पहुँचाना है। प्रदेश महामंत्री शिवनाथ बरेठ और जिला अध्यक्ष अजय राठौर ने भी नई टीम को बधाई देते हुए इसे संगठन विस्तार की दिशा में मील का पत्थर बताया।
