सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भाजपा की नई टीम की हुई घोषणा, द्वारिका साहू को मिला महामंत्री की जिम्मेदारी

संवाददाता अशोक मनहर

बिलाईगढ़ -* भारतीय जनता पार्टी ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री पवन साय की मंजूरी से 18 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें ग्राम मल्दी निवासी द्वारिका साहू को महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है बता दे की द्वारिका साहू पूर्व में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व का निर्वहन कर रहे थे जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाइयां दी वही नगर पंचायत पवनी के पार्षद करन कुमार साहू, कमलेश साहू, नंदलाल साहू समेत अन्य जनप्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनके घर पहुंच कर शाल श्रीफल भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । 

 

 

बता दे की जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में गठित नई टीम में 6 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें दीनानाथ खुटे, मनोज जायसवाल, प्रेमलता नेताम, मनोहर पटेल, स्वप्निल स्वर्णकार और चंचला महिलाने शामिल हैं। महामंत्री पद की जिम्मेदारी अमित तिवारी और द्वारिका साहू को सौंपी गई है।

मंत्री पद पर रामनारायण देवांगन, रेवती चन्द्रा, संतोष चौहान, चन्द्रिका सिंह ठाकुर, विलास सारथी और संतोषी खटकर को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निखिल केशरवानी को दी गई है। मोहन पटेल को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। चिंताराम साहू को कार्यालय मंत्री और भुवनलाल मिश्रा को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

 

कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। यह घोषणा काफी समय से प्रतीक्षित थी। भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश भर में इसी तरह अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज