भाजपा मंडल कांदाडोंगर में आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान व नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार पर कार्यशाला सम्पन्न हुआ

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

गोहरापदर – भारतीय जनता पार्टी मंडल कांदाडोंगर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान व नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के वक्ता जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) सुधार भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर है,जीएसटी ने देश के कर ढाँचे को सरल,पारदर्शी और जनहितैषी बनाया है उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार से व्यापारियों और उद्यमियों को जहाँ कर प्रणाली की जटिलताओं से मुक्ति मिली है,वहीं उपभोक्ताओं को भी वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में स्थिरता का लाभ प्राप्त हुआ है,इससे न केवल सरकार का राजस्व बढ़ा है,बल्कि कर चोरी पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा,भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से प्रगति कर रही है और इसमें कर-व्यवस्था की पारदर्शिता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है,आने वाले जीएसटी सुधार न केवल व्यापारियों और उद्यमियों के लिए लाभकारी होंगे, बल्कि कर प्रणाली को अधिक सरल और जनता के अनुकूल बनाए है । आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी सफल होगा जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएगा।
अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन सिंह ध्रुवा ने कहा कि हर घर स्वदेशी,घर घर स्वदेशी की भावना के साथ इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प लेकर हर नागरिक को जोड़ना हर नागरिक को प्रेरित करना और हर घर तक आत्मनिर्भरता का संदेश पहुंचाना है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन मांझी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती 25 सितंबर से प्रारंभ होकर 25 दिसंबर तक आत्मनिर्भर भारत का संदेश गांव गांव तक पहुंचाना है,आत्मनिर्भर भारत का रास्ता गांव गरीब किसान महिला और युवाओं की भागीदारी से होकर जाता है, इसलिए आज हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में तन-मन-धन से योगदान देंगे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश नागेश ने किया
कार्यशाला में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष खुदेश्वर यादव,मंत्री शुकदेव सोरी,सरपंच ललिता ध्रुवा,उपसरपंच गंगावाली यादव,रुपाधर ध्रुवा,रघुनाथ यादव,चंपालाल ध्रुव,मिश्रीलाल यादव,राजेन्द्र शर्मा,देवीसिंह नेताम,आनंद यादव,शिवराज यादव, त्रिभुवन ताम्रकार, प्रेम बाग,दिनेश मरकाम,दुरमन यादव,प्रेमानंद यादव,तुलसराम यादव,प्रेम नागेश, परमेश्वर बाग,देवनाथ,लखीधर,तिलचंद,मदनराम,नेपाल,बंशीलाल सहित जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी कार्यकर्तागण एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज