मुंगझर में सेवा पखवाड़ा मंडल स्तरीय शिवालय में सफाई,व एक पेड़ मां के नाम कार्यशाला का आयोजित किया गया

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

देवभोग सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर आज मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन देवभोग मंडल के ग्राम पंचायत मुंगझर में दो बुथ क्रमांक 249और 250 में शिव मंदिर प्रांगण को साफ-सफाई किया गया और साथ में मां के नाम एक पेड़ रोपण किया गया। जिसमें सेवा पखवाड़ा कार्यशाला प्रभारी के रूप में अहिल्या पदुलोचन मरकाम महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष की नेतृत्व में उपस्थित बूथ अध्यक्षों,व कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए बताई कि, सेवा कार्य समाज हित का सबसे बड़ा साधन है। प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए सेवा कार्य सभी कार्यकर्ताओं को करना है,उन्होंने और भी कहीं कि सेवा पखवाड़ा कार्यशाला केवल एक आयोजन नहीं,बल्कि निःस्वार्थ समाज सेवा का आंदोलन है,जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य,शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और योजनाओं को पहुँचाना है,सेवा पखवाड़ा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के उत्थान का माध्यम है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जब सेवा भाव से कार्य करेगा तो उसका सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगा।

कार्यशाला में पदुलोचन मरकाम भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति सदस्य,ने बताया , कि पखवाड़े भर चलने वाले अभियान में स्वास्थ्य जांच शिविर,रक्तदान,वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान,निःस्वार्थ स्वास्थ्य शिविर और गरीब वर्ग तक योजनाओं की जानकारी जैसे कार्यक्रम प्रमुख रहेंगे।

 

हमारी ताकत हमारे कार्यकर्ताओं में निहित है,इसलिए हर गली-मोहल्ले वार्डों , बस्तियों पंचायत और मंडल के कार्यकर्ताओं को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेना होगा। कार्यशाला का संचालन रूप दास मरकाम ने किया । सेवा पखवाड़ा

कार्यशाला में प्रमुख रूप से प्रभारी अहिल्या मरकाम, भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, अनीता उपाध्याय, भाजपा आरटीआई जिला प्रकोष्ठ कार्यसमिति सदस्य पदुलोचन मरकाम, मंडल महामंत्री मोहन नेताम, कुछ राम यादव भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, अमृत पटेल बूथ अध्यक्ष, जगमोहन सिंह शांडिल्य, संस्कृति पटेल,कुषमा पटेल, बासमती पटेल, रिंकी पटेल, गायत्री पटेल,जानकी नागेश,एवं समस्त जेष्ठ श्रेष्ठ वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज