अंतर्राज्यीय वन्य जीव तस्करों गरियाबंद पुलिस संयुक्त कार्रवाई में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद -गरियाबंद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय वन्यजीव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना देवभोग और सायबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से जीवित सालकापरी (पैंगोलिन) और वन्यजीव से जुड़ी सामग्री बरामद की गई है।

गुप्त सूचना पर देवभोग पुलिस की त्वरित कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस को 26 अक्टूबर को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग वन्यजीव की तस्करी करने की फिराक में हैं। सूचना पर थाना देवभोग पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और ओडी 08 डी 7638 नंबर की कार एवं सीजी 05 सी 9151 नंबर की मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली।

पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

तलाशी के दौरान पुलिस को 9.000 किलोग्राम जीवित सालकापरी (पैंगोलिन) एवं 6.13 किलोग्राम सालकापरी का छाल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पैंगोलिन की तस्करी ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी — ओडिशा से छत्तीसगढ़ तक फैला नेटवर्क

भकुला पात्र उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम अबेलेता, जिला कालाहांडी (ओडिशा)

तारिणी पात्र उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम नेपालसाल, जिला कालाहांडी (ओडिशा)

नागेश पात्र उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम हिलोजुडुआ, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

बरामद सामग्रियां –

जीवित सालकापरी (पैंगोलिन) 09.000 किलोग्राम

सालकापरी का छाल — 6.13 किलोग्राम

मोटरकार क्रमांक ओडी 08 डी 7638

मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 05 सी 9151

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज

आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 27, 29, 31, 39, 51(1) तथा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से और पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

एसपी ने टीम की सराहना की

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने देवभोग थाना प्रभारी और सायबर टीम की तत्परता की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव तस्करी जैसे अपराधों के खिलाफ यह कार्रवाई एक मजबूत संदेश है कि ऐसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज