खबर का असर: झाखरपारा से दिवानमुडा़ की सड़क पर बने गड्ढे हुए दुरुस्त, जनता ने कहा– आवाजाही राहगीरों को मिला राहत

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग -गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत तेल नदी पार गांव जहां पीडब्ल्यूडी सड़क मार्ग अति जर्जरता व उबड़-खाबड़ बड़े-बड़े गढ्ढों में तब्दील होने पर दैनिक अखबार राजधानी से जनता तक में खबर का प्रकाशित किया गया था, कि खबर का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। ग्राम पंचायत झाखरपारा से दिवान मुड़ा पहुंच मार्ग पर लंबे समय से बने गड्ढों ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया था। बरसात के दिनों में यह गड्ढे तालाब जैसे दिखने लगते थे, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए यह मार्ग दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा था।

समाचार पत्र में मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद आखिरकार जिम्मेदार विभाग हरकत में आया। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को भरवाकर मरम्मत का काम कराया गया। इससे अब ग्रामीणों को राहत मिली है और आवागमन सुगम हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उनकी समस्याएँ लंबे समय से अनसुनी की जा रही थीं। शिकायतें करने के बावजूद विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे। लेकिन जैसे ही खबर अखबार में छपी, उसी दिन से काम की गति तेज हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि यह अखबार की ताकत सबसे बड़ी निराली होती है, इसका यही परिणाम है कि कुछ महीनों से अटकी समस्या पुनः समाधान हुआ है।

ग्रामीणों ने राजधानी से जनता तक समाचार पत्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब मीडिया जनता की आवाज़ बनती है, तब शासन-प्रशासन को मजबूरन कदम उठाना ही पड़ता है।

यह उदाहरण एक बार फिर साबित करता है कि अगर पत्रकारिता ईमानदारी से जनता की तकलीफों को उठाए, तो किसी भी समस्या का समाधान नामुमकिन नहीं है। असंभव को संभव बना देता है। आज इन सड़कों से हजारों आवाजाही राहगीरों को आवागमन करने में राहत मिलेगी,लोग रात दिन वाहनों से आवागमन करने पर कोई समस्या नहीं होगी। चूंकि बड़े-बड़े गढ्ढों को मरम्मत किया गया है। अब दो पहिया वाहन हो या भारी टन से लदी वाहने आवागमन करने से कोई दिक्कत नहीं होगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज