ग्राम पंचायत छिंदगढ़ के अंतर्गत कमल फूल समिति ने प्लास्टिक रीसाइक्लिंग अभियान को दी गति, उपसरपंच ने किया निरीक्षण

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – ब्लॉक मुख्यालय मे छिंदगढ़, 29 नवम्बर 2025। ग्राम पंचायत छिंदगढ़ के अंतर्गत कमल फूल समिति द्वारा प्लास्टिक रीसाइक्लिंग अभियान निरंतर जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों से एकत्रित प्लास्टिक कचरे को रीसाइक्लिंग के लिए तैयार कर नियमित रूप से सेमरा प्लास्टिक एजेंसी, जगदलपुर को भेजा जा रहा है।

आज ग्राम के उपसरपंच डॉ. जीतेन्द्र सिंह ने रीसायकल प्लांट का स्थल निरीक्षण किया और समिति सदस्यों से पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कार्य की सराहना करते हुए इसे स्वच्छता एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय कदम बताया।

समिति की इस पहल से जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं स्थानीय लोगों को प्लास्टिक संग्रहण, छंटाई और विक्रय से आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो रहा है। यह अभियान ग्रामीणों को स्वावलंबन की ओर प्रेरित कर रहा है।

समिति का कहना है कि आने वाले समय में इस कार्य को और बड़े स्तर पर विस्तार दिया जाएगा ताकि प्लास्टिक मुक्त गांव का लक्ष्य पूरा किया जा सके और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए जा सकें।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज