खनिज टीम ने किया चौतरफा कार्यवाही, पोकलेन, हाईवा, ट्रेलर, ट्रेक्टर टीपर जब्त..

अनुराज साहू जिला ब्यूरो चीफ

सारंगढ़-बिलाईगढ़/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा दिये गये निर्देश एवं खनि अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में खनिज अमला द्वारा जिला अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम हेतु समय समय पर आकस्मिक निरीक्षण से और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना पर तत्परता से कार्यवाही किया जाता है।

 

गुरुवार को अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही करते हुए सरिया तहसील के नौघटा-छैलफोरा क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज डोलोमाईट के अवैध उत्खनन में संलिप्त पोकलेन (मशीन) पर जप्ती की कार्यवाही की गई। खनिज जांच नाका टिमरलगा के प्रभारी द्वारा गौण खनिज चूनापत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 वाहन (ट्रेलर) क्रमांक CG 13 AR 9418 पर नियमानुसार जप्ती की कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार शुक्रवार को अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही करते हुए सरसींवा क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज चूनापत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 वाहन (हाईवा) क्रमांक CG 09 JF 9041 पर कार्यवाही करते हुए थाना सरसींवा के सुरक्षार्थ में दिया गया। भटगांव क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज रेत एवं चूनापत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 वाहन (ट्रैक्टर) पर कार्यवाही करते हुए थाना भटगांव के सुरक्षार्थ में दिया गया। बिलाईगढ़ क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज चूनापत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 वाहन (टीपर) पर कार्यवाही करते हुए थाना बिलाईगढ़ के सुरक्षार्थ में दिया गया। यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण की कार्यवाही आगे भी निरंतर जिलाधीश के निर्देश पर की जायेगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज