किसानों के लिए धान विक्रय प्रक्रिया और आसान,3100 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ किसानों को कर रहा सशक्त

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले के धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है। पारदर्शी प्रक्रिया और त्वरित सेवाओं के कारण किसानों के बीच धान खरीदी व्यवस्था को लेकर संतोष बढ़ा है।

छिन्दगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पाकेला निवासी किसान श्री नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बिरसठपाल धान उपार्जन केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए बताया कि धान बेचने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उनकी माता के नाम दर्ज छह एकड़ कृषि भूमि से प्राप्त 100 क्विंटल धान को उपार्जन केंद्र लाने के बाद सभी प्रक्रियाएँ सही समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरी की गईं। किसान श्री ठाकुर ने बताया कि टोकन काटने की प्रक्रिया आसान रही। नमी परीक्षण और गुणवत्ता जांच तुरंत की गई। बारदाना उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी नहीं रही तथा धान की तौल में पूरी पारदर्शिता बरती गई। किसान ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने से उनकी आय में वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष मैंने समर्थन मूल्य पर धान बेचकर ट्रैक्टर खरीदा था। इस वर्ष मिलने वाली राशि से ट्रैक्टर ट्राली खरीदने की योजना है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा घोषित 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान मूल्य को किसानों के लिए महत्वपूर्ण सहायता बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्था को लगातार बेहतर किया जा रहा है। निरीक्षण दल नियमित रूप से केंद्रों का दौरा कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि धान विक्रय के दौरान किसी किसान को असुविधा न हो।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज